पंचायत में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर हाफ पैंट पहनने को भी अनुचित बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई।खाप पंचायत में विवाह समारोहों को लेकर भी चर्चा हुई। पंचायत ने बारात घरों में शादी के आयोजन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विवाह परंपरागत रूप से गांवों और घरों में ही होने चाहिए। पंचायत का मानना है कि इससे सामाजिक संस्कार और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा।
