प्रयागराज। आसपा नेता और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के प्रयासों से 9 महीने बाद सफलता मिली। एसडीएम ने करछना क्षेत्र के ईसौटा ग्राम सभा में सत्ताधर को जमीन का कब्जा दिलाया।
ज्ञात हो कि थाना करछना के अन्तर्गत आने वाली ग्रामसभा ईसौटा निवासी पीड़ित अशोक कुमार का पुत्र देवी शंकर को दरिंदों ने पीट पीटकर मार डाला था और मृतक की शरीर को जला भी दिया था। इस क्षति से उबरने के लिए भुक्तभोगी पीड़ित परिवार की सहायता हेतु शशि कुमारी पुत्री मृतक देवी शंकर, सूरज भान, आकाश पुत्रगण मृतक देवी शंकर के हक में आराजी नंबर 84 मि. रकबा 0.0200 हेक्ट. का आवासीय पट्टा तथा उप जिलाधिकारी करछना प्रयागराज के आदेश व भूमि प्रबंधक समिति के प्रस्ताव के क्रम में मौजा ईसौटा स्थित कुल तीन गाटा कुल रकबा 0.1220 हेक्टे पर से वर्तमान इंद्राज निरस्त करके अशोक कुमार पुत्र भुलुर जाति चमार निवासी ईसौटा, थाना करछना, जिला प्रयागराज का नाम बतौर संक्रमण भूमिधर दर्ज हो का कृषि कार्य का पट्टा किया गया था। किन्तु नौ महीने बीतने के बाद भी उक्त पट्टा वाली जमीन पर तहसील प्रशासन अभी तक कब्जा नहीं करवाया था।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने पीड़ित पक्ष की परवी करके अभी विगत थाना करछना पर आयोजित थाना दिवस में कब्जा दखल हेतु तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था किन्तु तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक उक्त पट्टे वाली जमीन पर कब्जा नहीं करवाया गया।
पीड़ित अशोक कुमार और उनकी पोती शशि कुमारी पट्टे वाली जमीन पर पर कब्जा कराने हेतु 19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन अनशन पर सपरिवार बैठने जा रहा था। लखनऊ जाने से पूर्व शुक्रवार को उपरोक्त पट्टे बाली जमीन को एसडीएम करछना की टीम पैमाईश करके पीड़ित को कब्जा दखल करवा दिया। कब्जा दखल कराए जाने पर आसपा सदस्य आईपी रामबृज और पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया।
