प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को चिन्हित किए गए भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सक्रिय भूमाफिया है, उनको भी चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जा किया गया है, तो उसकी सूची उपलब्ध कराते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी विभाग इस बात का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करायें कि उनकी सरकारी जमीनों पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को 15 दिनों में तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक कर भूमाफियाओं को चिन्हित करने तथा उनके द्वारा अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।
भूमाफिया के रूप में वकार अहमद पुत्र अब्दूल माबूद निवासी रसूलपुर, काशीपुर थाना पूरामुफ्ती, अरविंद कुमार केसरवानी पुत्र हीरा लाल केसरवानी निवासी प्रीतम नगर धूमनगंज, जसीम अहमद पुत्र अब्दुल खलिद निवासी अलका बिहार कालोनी बमरौली, प्रमोद कुमार केसवानी पुत्र साधों प्रसाद केसरवानी निवासी चायल पिपरी कौशाम्बी, जैद खालिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी अलका बिहार कालोनी बमरौली, राहिल सिद्दीकी पुत्र मोबीन सिद्दीकी निवासी पूरामुफ्ती, महमूद अक्तर पुत्र मो0 नसीम निवासी चफरी अटरामपुर नवाबगंज, अबु जैद पुत्र मो0 ईसा निवासी अलका बिहार बमरौली पोगहट, दिलशाद पुत्र इरशाद आलम निवासी मरियाडीह तहसील सदर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रामबरन सिंह, विकास सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम पो0 सरभुजा भोजपुर बिहार, अमित कुमार शुक्ला पुत्र लक्ष्मीकांत शुक्ला निवासी सोहबतियाबाग चिन्हित किए गए है।
इस अवसर पर एसपी सिटी मनीष शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
