डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। जेल से बाहर आना राम रहीम के लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी उन्हें कई बार पैरोल और फरलो की सुविधा मिल चुकी है। अगस्त महीने में रक्षाबंधन से पहले भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में दोषी करार दिया था। अदालत ने राम रहीम को दो मामलों में अलग-अलग 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर कुल 30 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
पैरोल मिलने के बाद एक बार फिर राम रहीम के जेल से बाहर रहने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
