oplus_2
अयोध्या। बिजली कटौती और समय पर बिजली न मिल पाने से गेहूं की सिंचाई बाधित होने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गेंहू सिंचाई के समय को देखते हुए न्यूनतम दस घंटे दिन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह छः से नौ बजे तक और शाम को पांच से साढ़े सात बजे तक प्रायः बिजली कट जाती है जिससे बच्चों की पढ़ाई और खाना बनाने में बाधा उत्पन्न होती है, इसमें सुधार कराने की भी मांग की गई। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मया राम वर्मा, किसान सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार तिवारी, जिला सचिव मया राम वर्मा, किसान नेता अशोक यादव, यशोदा नन्दन कृष्ण , उदयचंद यादव आदि मौजूद रहे।
