नए साल के अवसर पर मथुरा में अभिनेत्री सनी लियोनी के एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मथुरा के साधु-संतों ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध करते हुए इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के खिलाफ बताया है।
संत समाज ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है। पत्र में संतों का कहना है कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी है और यहां इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
संतों ने प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से मथुरा की धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंच सकती है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर विचार किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई है।
