संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर गांवों से झंडे बैनर, स्लोगनयुक्त तख्तियों के साथ बारा तहसील के प्रांगण में एकत्रित हुए एआईकेएमएस व केकेयू के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सभा के दौरान बिजली कानून 2025 रद्द करो, बीज बिल 2025 रद्द करो, कनेक्शन काटना बंद करो – 300 यूनिट बिजली फ्री करो, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाओ, चार लेबर कोड रद्द करो, रोजगार की गारंटी करो, गरीबों की बस्तियों को उजाड़ना बंद करो, खेती – आवास के पट्टे दो, बालू खनन में 19 जून 2019 का आदेश रद्द करो, नाव से खनन चालू करो आदि के नारे लगाए।
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा बिजली कानून 1948 सभी को बिजली मुहैया कराने की गारंटी करता था, बिजली बिल 2025 बिजली का कंट्रोल केंद्र सरकार के हाथों में होगी, वितरण प्रणाली कंपनियों के हाथों में होगी, वसूली के लिए स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों के घरों का उजाला छीनेगी, कर्मचारियों का पद खत्म कर बेरोजगारी – बेगारी पैदा करेगी। वक्ताओं ने अन्य कई मुद्दों को अपने विचार रखे।
सभा को हीरालाल, सुरेश चंद्र, विनोद निषाद, भीमलाल, रामू, राम कैलाश कुशवाहा, राजेश आदिवासी, सीमा, मंजू आदि ने संबोधित किया। सभा के दौरान बोदाजी, रामआसरे ने क्रांतिकारी गीतों के साथ प्रदर्शनकारियों का जोश बढ़ाया। संचालन राजकुमार पथिक अध्यक्षता रामकैलाश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, विजयराज यादव ने किया।
