प्रयागराज। मुख्यमंत्री जी प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले संगम नोज पहुंचकर वहां पर स्नान एवं पूजा-अर्चना की तथा मां त्रिवेणी से माघ मेला-2026 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना की। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर वहां पर विधि-विधान से पूजा की।
