प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुक्रवार 8 से 11 जनवरी तक चार दिवसीय विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे द्वारा विधवत शुरू किया गया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग डेढ़ सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने पहले दिन शिविर में हिस्सा लिया।
इस दौरान डॉ पांडे के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने निर्धन और विकलांगों को 1000 से अधिक कंबल वितरित किए गये। माघ मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे भी वितरित किए। बाद में डॉ पांडे के नेतृत्व में बड़े हनुमान जी पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बाद में वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को लगभग 1000 हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया। डा.पांडेय ने बताया कि शिविर में लोगों को अनुशासन, समर्पण के अलावा निष्ठा के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पिछले 70 वर्षों से कुंभ मेला और माघ मेला में आए हुए लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा अनवरत की जा रही है। खोये और बिछड़ो को मिलाना, घायलों का तत्काल उपचार,भूखों को भोजन आदि सेवा कार्य सेवा दल कर रही है। उन्होंने बताया की 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा 11 जनवरी को राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी शिविर को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी, सुधाकर तिवारी,श्री प्रकाश मिश्रा , किशोर वार्ष्णेय, अनिल देव त्यागी, हरिकेश त्रिपाठी, सतीश बिंद, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, कनिष्क राफेल, अफसाना अंसारी, कौशलेश पाठक, हसीब अहमद, शांति रावत, अनुपम श्रीवास्तव, अभिजित कुशवाहा, अतीत बागी, अमीन उद्दीन आदि मौजूद थे।
