- Dr. Rohini Ghavri On MP Chandrashekhar: सांसद चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नौटंकीबाज दौड़ लगाकर रील्स बनाकर आ गया।

सांसद चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर कसा तंज। फोटो सोर्स-@DrRohinighavari (X)
Dr. Rohini Ghavri On MP Chandrashekhar: मेरठ के कपसाड़ गांव में मां की हत्या और दलित लड़की के अपहरण के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने मुलाकात नहीं करने दी। शनिवार को चंद्रशेखर गांव की ओर बढ़ते रहे, जबकि पुलिस लगातार उनके पीछे नजर रखे रही, लेकिन वे पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। साथ ही चंद्रशेखर की सक्रियता और फिटनेस की जमकर सराहना की।
डॉ. रोहिणी घावरी ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो शेयर
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सांसद चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, ”आंधी बनकर आया, लेकिन जाटव पीड़ित परिवार से मिल नहीं पाया, फर्जी नेता।”
डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर कसा तंज
सांसद चंद्रशेखर की X गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा कि मेरठ हत्याकांड में राजपूत समाज के नेता संगीत सोम ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया। समाजवादी नेता अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की और BSP पिछले चार दिनों से न्याय की लड़ाई लड़ रही है।
‘एक नौटंकीबाज दौड़ते हुए आया’
उन्होंने आगे लिखा कि एक तरफ यह लोग जमीन पर काम कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ‘एक नौटंकीबाज’ दौड़ते हुए आया, रील्स बनवाईं और परिवार से मिला तक नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरा समाज पीड़िता के साथ खड़ा था, तब वह कश्मीर में था और जैसे ही देखा कि मामला तूल पकड़ रहा है, तो वीडियो बनवाने के लिए भागकर आ गया। उन्होंने लिखा कि वह दिखावे की राजनीति कर रहे है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, सांसद चंद्रशेखर शनिवार (10 जनवरी) को दिल्ली से मेरठ के लिए रवाना हुए। इसकी भनक लगते ही दिल्ली पुलिस उनके पीछे लग गई और रास्ते भर उन्हें मेरठ जाने से रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन चंद्रशेखर नहीं रुके। मेरठ पहुंचने के लिए उन्होंने 8 फीट ऊंची दीवार फांदी, डिवाइडर पर दौड़ लगाई और हाईवे पर भागते नजर आए।
आगे जाकर उन्होंने एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और अपने सुरक्षा गार्ड के साथ बाइक पर बैठकर निकल पड़े। इसी तरह गाजीपुर बॉर्डर भी पार कर लिया, लेकिन गाजियाबाद के डासना बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया।
चंद्रशेखर और पुलिस के बीच तीखी बहस
यहां चंद्रशेखर और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, जो कई मिनट तक धक्का-मुक्की में बदल गई। गुस्से में चंद्रशेखर कहते दिखे—“हाथ मत लगाना, हाथ हटाइए।” इसके बाद वह पुलिस बल को धकेलते हुए आगे बढ़े और फिर से हाईवे पर दौड़ने लगे।
हाईवे के दूसरी ओर पहुंचकर उन्होंने दोबारा बाइक पकड़ी और ट्रिपलिंग करते हुए करीब 25 किलोमीटर दूर भोजपुर पहुंचे। वहां भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। काशी टोल पहुंचने पर पुलिस और चंद्रशेखर के बीच फिर जमकर नोकझोंक हुई, जहां पुलिस द्वारा उन्हें घसीटने तक की नौबत आ गई।
क्या लड़की ने ही रची थी वारदात की पूरी साजिश? मेरठ हत्याकांड में ‘प्यार एंगल’ का बड़ा ट्विस्ट
- मेरठ हत्याकांड में अब ‘प्यार एंगल’ ने केस को नया मोड़ दिया है। आरोपी और लड़की लंबे समय से प्रेम में थे और किडनैपिंग के बाद उत्तराखंड चले गए।

दलित महिला हत्या का रहस्य अब प्रेम प्रसंग से जुड़ा Source- X
8 जनवरी को हुए मेरठ में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी की किडनैपिंग ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।घटना के बाद इस पर खूब ज्यादा राजनीति भी हुई। वहीं इस केस में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला है कि दोनों आरोपी और लड़की के बीच काफी लंबे समय से प्यार था, जिस कारण यह पूरी घटना घटी। सूत्रों के अनुसार, लड़की के अपहरण के बाद, दोनों मेरठ से दूर उत्तराखंड चले गए। वहां दोनों ने होटल लिया और वहीं साथ में रहने लगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब इस मामले में जातिवाद जैसी कोई वजह सामने नहीं आ रही।
Meerut News: यूपी के मेरठ में हुए दलित महिला हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को उत्तराखंड से पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों हरिद्वार जाने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रुड़की रेलव स्टेशन से ही दबोच लिया। अभी तक इस मामले को जातिवाद और दबंगई के नजरिए से देखा जा रहा था, लेकिन दोनों के पकड़े जाने के बाद इस केस में प्यार का नया एंगल आ गया है। पुलिस अब दोनों को अलग-अलग बैठाकर पुछताछ कर रही है।
लड़की है बालिग, लेकिन बताया नाबालिक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 21 साल है और दोनों की बालिक हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से प्यार कर रहे थे और दोनों साथ में रहना चाहते थे, जिस वजह से दोनों ने मिलकर किडनैपिंग की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि अभी लड़की की मां सुनीता की हत्या मामले में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अभी तक यही था कि आरोपी पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है, लेकिन प्रेम प्रसंग ने इस केस को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
लखनऊ
पुलिस अब इस केस को प्रेम प्रसंग के एंगल से जोड़ते हुए, दोनों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पूछताछ के बाद ही अब इस केस की असली वजह पता चल पाएगी। 8 जनवरी गुरुवार को लड़की अपनी मां के साथ खेत में जा रही थी। तभी वहां कुछ दंबगों ने आकर लड़की को किडनैप करने की कोशिश की, विरोध करने पर दंबगों ने मां की हत्या कर दी। मामल की जानकारी होते ही पूरे गांव में हलचल मच गई। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने एम्बुलेंस में तोड़फोड़ भी की थी।
