प्रयागराज। थाना धूमनगंज पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम व जनपदीय सर्विलांस टीम के सहयोग से मोबाइल करने वाले बदमाशों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूट के 28 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वूमेन एंड पुलिस और एसओजी ने सुहैल उर्फ जिगर पुत्र मोहम्मद खिजर निवासी सुलेमसराय जयन्तीपुर थाना धूमनगंज, साहिल हासमी पुत्र फिरोज अहमद निवासी बहादुरगंज बड़ा दायरा थाना मुठ्ठीगंज और अनीश पुत्र इन्द्रीश निवासी हटिया बहादुरगंज थाना मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज को आज नेहरू पार्क खण्डहर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 02 मोटर साइकिल व 28 मोबाइल फोन बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
