प्रयागराज। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रामबाग प्रयागराज में एक वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सर्दी के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों पर चर्चा की गई।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ भंवर सिंह ने बताया कि सर्दियों में संक्रामक रोगों की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि ठंड के कारण लोग अधिकतर समय बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों में रहते हैं। इस दौरान फ्लू, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में संक्रमण, आरएसवी तथा निमोनिया जैसे रोग आम तौर पर देखने को मिलते हैं। डॉ भंवर सिंह ने स्वच्छता बनाए रखने, पोषक आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी।
संगोष्ठी में 10 और 11 जनवरी 2026 को आगरा में होने वाली द्वितीय अखिल भारतीय होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस के बारे में भी जानकारी दी गई।

संगोष्ठी में डॉ अखिल निगम, डॉ जफर रईस अंसारी, डॉ सुनील कुमार पटेल, डॉ काशीराम, डॉ सुमित पटेल, डॉ विवेक गुप्ता, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ कपूर केसरवानी, डॉ देवेश कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, प्रकाश चंद पाण्डेय आद
