सुलतानपुर। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पांचोपीरन कस्बा में सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को हटाने के लिए की गई शिकायत के बाद उप जिलाधिकारी के आदेश पर आज पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
जानकारी के अनुसार गोमती नगर पूर्व और गोमती बिहार के प्रबुद्ध जनों के सम्मिलित प्रयास से आज पांचोपीरन मजार से सटी हुई सरकारी भूमि पर प्रदेश सरकार का बहुचर्चित बुलडोजर गरजा और लगभग 30 बिस्वा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई । बता दे कि यह एक सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाने की शुरुआत है। प्रशासनिक कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि वह इस तरह के क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को अभिलंब ढहाएगा और सरकारी जमीन को मुक्त कराएगी।
