षटतिला एकादशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब, संगम तट पर उमड़ी आस्था की लहर
षटतिला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 1 बजे तक लगभग 42 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम तट पर विशेष रूप से युवा श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखी गई, जो आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सनातन पुनर्जागरण का प्रतीक मानी जा रही है।
वहीं वाराणसी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। अब तक लगभग 10 लाख श्रद्धालु शहर के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर चुके हैं।
इसी क्रम में अयोध्या में भी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अब तक करीब 5 लाख श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।
पूरे प्रदेश में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
