जौनपुर।(आरएनएस ) नगर पालिका परिषद, द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या’ द्वारा किया गया। इन विकास कार्यों पर कुल ’लगभग 36.19 लाख रुपये’ की लागत आई है। वार्ड संख्या 6 कलीचाबाद में राज मुनिराज चौहान के मकान से चन्दन चौहान के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं पीपीसी पाइप द्वारा जलनिकासी कार्य (8.50 लाख रुपये), वार्ड कटघरा मोहल्ला तारापुर कॉलोनी में आर.के. लाल के मकान से सुरेन्द्र के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं पीवीसी पाइप द्वारा जलनिकासी कार्य (2.90 लाख रुपये), वार्ड कटघरा तारापुर कॉलोनी सेक्टर-13 में आई.बी. सिंह के मकान से मजार तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य (4.67 लाख रुपये) शामिल हैं। मोहल्ला ताड़तला में मां विध्यवासिनी मंदिर के पास व्यायामशाला निर्माण कार्य (5.00 लाख रुपये), मोहल्ला मीरमस्त में दुलारे के मकान से पल्लू के मकान तक एवं अल्ताफ के मकान से इमामबाड़ा तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य (5.40 लाख रुपये), वार्ड मीरमस्त में रुस्तम के मकान से हाजी नशाद के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य (5.03 लाख रुपये) तथा मोहल्ला डेरायुसूफ में चौरा माता मंदिर से मिठाई लाल मौर्या के मकान तक पीवीसी पाइप द्वारा जलनिकासी कार्य (4.69 लाख रुपये) का लोकार्पण किया गया। सभासद ’विष्णु सेठ, ’’रेखा मौर्या, अवर अभियंता जल ’’रागिनी मौर्या, ’’प्रियंका यादव, कार्यालय अधीक्षक ’’अवधेश कुमार राय, लिपिक ’’अरविन्द यादव, ’’रिजयान हैदर, आदि उपस्थित रहे।
फोटो 02जेएनवी।
