Ghee Benefits for Skin: आज के समय में प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल स्किन का कालापन और कम उम्र में झुर्रियों का कारण बनती जा रही है। इसके लिए लोग हजारों ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ देसी घी चेहरे की कई समस्या को दूर कर सकता है। रात को सोने से पहले इसका सही इस्तेमाल स्किन पर निखार ला सकता है।
घी न केवल सुंदरता बढ़ाने के काम आता है बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। घी में विटामिन ए, डी, ई और के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा भरपूर होती है। यह स्किन को गहराई से पोषण देता है और मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है।
झुर्रियों और कालेपन को कम करे
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा में कोलेजन कम होने लगता है जिससे झुर्रियां पड़ती हैं। घी त्वचा में कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं। वहीं घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं जिससे चेहरा बेदाग नजर आता है।
रात को घी लगाने के फायदे
नेचुरल ग्लो : यह त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस लाता है और डलनेस को खत्म करता है।
एंटी-एजिंग गुण: घी में मौजूद गुण ढीली पड़ती त्वचा में कसाव लाते हैं।
गहरी हाइड्रेशन: रूखी त्वचा वालों के लिए यह सबसे बेहतरीन मॉइस्चराइजर है जो नमी को लॉक करता है।
डार्क सर्कल्स से राहत: आंखों के नीचे घी की हल्की मसाज करने से काले घेरे कम होते हैं।
दाग-धब्बों का सफाया: मुंहासों के पुराने निशान और सनबर्न को ठीक करने में घी कारगर है।
कैसे लगाएं घी
- सोने से पहले रात को चेहरे पर घी लगाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद थोड़ी मात्रा में शुद्ध घी को लें।
- अपनी उंगलियों की मदद से घी को चेहरे पर बिंदु-बिंदु करके लगाएं।
- अब हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक चेहरे की मालिश करें।
- घी से चेहरे की मसाज करने से स्किन पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
- मालिश के बाद रात भर चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
रात को सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है। लेकिन ध्यान रहे कि चेहरे पर हमेशा शुद्ध घी का उपयोग करें मिलावटी घी का इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो घी का उपयोग करने से बचना चाहिए।
