बाराबंकी। आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रामनगर से विधायकी का टिकट मांग रहे पूर्व विधायक शरद अवस्थी, राम बाबू द्विवेदी,अलका मिश्रा, सिद्धार्थ अवस्थी, गौरीकांत दीक्षित, संजय तिवारी, प्रमोद तिवारी, हर गोबिंद सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, राधा कृष्ण मिश्र ने अपने समर्थकों को सफदरगंज चौराहे पर बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में इकट्ठा किया जिससे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी टिकट के दावेदारों ने स्वागत कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। स्वागत के समय उमड़ी भीड़, नारेबाजी और काफिलों ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी दावेदार किसी से कमजोर नहीं है। जमीनी स्तर पर मजबूत समर्थन हासिल है। कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के प्रभावशाली लोग भी मौजूद रहे। दावेदारों ने बने मंच पर भी अपना स्थान हासिल किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्वागत में जो टिकटार्थियों ने ताकत दिखाई वह प्रदेश नेतृत्व तक संदेश पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि टिकट वितरण में उनकी तरफ ध्यान रहे। इसी तरह जिले की सभी विधान सभाओं के टिकटार्थी जोर आजमाइश दिखाते रहे। सदर से लेकर जैदपुर ,कुर्सी, हैदरगढ़ तक शामिल थे। दरियाबाद में कम ही टिकटार्थी दिखे क्यों कि यह मंत्री का क्षेत्र हैं।
