बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी फार्म-9 का दुरूपयोग करके वोट कटवाने का काम कर रही है। हम सबको फार्म 7 से संबंधित शिकायतों पर नजर रखने की जरूरत है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशों को मानते हुए हमें यह कार्य करना होगा। पीडीए प्रहरी आम मतदाताओं को जागरूक करने के साथ खुद भी अपने बूथ पर एक एक वोट की रक्षा करें। क्योंकि हर मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसकी रक्षा सुरक्षा करना हम सब का नैतिक दायित्व बनता है। उक्त बात एसआईआर के जिला प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में आयोजित जिला बैठक में व्यक्त किये।
राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगे कहा कि किसी पार्टी संगठन के कार्यकर्ता और नेता जब एकजुट होकर किसी कार्य को करने की ठान लेते हैं तो वह निश्चित तौर पर पूरा होता है। इसका जीता जागता उदाहरण जनपद में चल रही एसआईआर प्रक्रिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे परिश्रम मेहनत से कार्य करते हुए विपक्षियों के सभी नापाक मंसूबों को नाकाम करने का काम किया। श्री गोप ने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर आम जनमानस के हक अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं। हमको उनके कंधे से कंधा मिलाकर 2027 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी करनी होगी और हर मतदाता के मताधिकार को सुरक्षित करना होगा। तभी अखिलेश यादव की मेहनत और हम सबका परिश्रम सार्थक होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राजेंद्र वर्मा, हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पंडित रामचंद्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, नसीम किर्ती, मोहम्मद रिजवान संजय, जसवंत यादव, राजेश वर्मा, चक्खन यादव, डॉ एम एल साहू, रमेश यादव, धीरज यादव, ज्ञान सिंह यादव, संजय सिंह, निसात अहमद, अजीत यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
