नई दिल्ली।सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पी.एस. गोले) ने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सिक्किम के विकास, केंद्र-राज्य सहयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री तमांग ने उपराष्ट्रपति को सिक्किम में चल रही विकास योजनाओं और राज्य सरकार की प्रमुख पहलों की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सिक्किम की प्रगति की सराहना करते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और इसे केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
